Home » बिहार » सोनपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गंडक नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 लोग

सोनपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गंडक नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 लोग

Bihar news: बिहार के सोनपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी का जश्न अचानक मातम में बदल गया। एक ही परिवार के चार लोग गंडक नदी में डूब गए, जिनमें से तीन की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला?

यह हादसा सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जगदंबा स्थान के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद चौठारी रस्म निभाने के लिए परिवार के लोग गंडक नदी पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते वक्त अचानक दो महिलाओं समेत चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की और दो महिलाओं को बाहर निकालकर सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बबीता देवी (42) और गुड़िया देवी (40) के रूप में हुई है।

Bihar news: कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि जनार्दन सिंह की बेटी की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। चौठारी रस्म के तहत परिवार के लोग नदी में स्नान करने आए थे। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण चार लोग डूब गए। देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bihar news: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब तक दो महिलाओं और एक बच्ची का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।

 

ये भी पढ़ें:  बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जिलों में हिंसा और विवाद, माहौल तनावपूर्ण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments