Breaking News: अलीगढ़ क्षेत्र का रहने वाला भारतीय युवक बादल पाकिस्तान में प्यार के चक्कर में ऐसा उलझा कि उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। सोशल मीडिया पर मिली दोस्ती पहले रिश्ता बनी, फिर प्यार और फिर शादी के वादे तक पहुँच गई। इसी मोहब्बत के जज्बे में बादल सीधा पाकिस्तान जा पहुँचा। लेकिन वहाँ हालात कुछ ऐसे बने कि उसे जेल, मुकदमा और सजा तक भुगतनी पड़ी। अब उसकी रिहाई के बाद उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Breaking News: सना के लिए अपनाया इस्लाम, फिर भी नहीं मिला स्वीकार
पाकिस्तान पहुँचने के बाद बादल ने सना से शादी का प्रस्ताव रखा। वहाँ उसने इस्लाम धर्म अपनाने का दावा किया, नाम बदलकर ‘आदिल’ तक रख लिया, रोज़े रखे, नमाज पढ़ी परिवार और परंपरा अपनाने की कोशिश की।लेकिन इसके बावजूद सना ने उसे अपनाने से मना कर दिया। यही से बादल की मुश्किलें शुरू हो गईं।विदेशी कानून में फंसा केस, पाकिस्तान की एजेंसियों ने घेराबिना पासपोर्ट और वीजा पाकिस्तान पहुँचने के कारण बादल पर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।उससे खुफिया एजेंसियों ने लंबी पूछताछ की।मामला कोर्ट पहुँचा और सुनवाई के बाद उसे एक साल की सजा सुनाई गई।हालाँकि पहले से काटी सजा को ध्यान में रखते हुए उसकी रिहाई की तारीख 26 दिसंबर तय की गई और उस दिन उसे जेल से बाहर निकाल कर डिटेंशन सेंटर में shifted कर दिया गया।
Breaking News: जेल से लिखा भावुक खत मैं बादल नहीं… अब आदिल हूँ, सना से निकाह करा दो”
बादल ने जेल से एक पत्र लिखा जिसमें उसने अपने दिल की बात बयान की— उसने लिखा कि उसने सना से सच्चा प्यार किया, धर्म बदला, अपना जीवन बदल दिया। वह पाकिस्तान में रहकर उसी के साथ जिंदगी बिताना चाहता है और भारत लौटने का इरादा नहीं रखता।लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और सना के परिवार ने भी उसे स्वीकार नहीं किया।
परिवार की आँखों में लौट आई उम्मीद सरकार से लगाई गुहार
भारत में बैठे उसके परिजन महीनों से उसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे।पिता का कहना है—“हमें लगा बेटा कभी नहीं लौटेगा। अब जब सजा पूरी हो गई है तो उम्मीद जगी है कि वह जल्द भारत वापस आएगा। हम सरकार से अपील करते हैं कि उसके वापसी की प्रक्रिया जल्दी कराई जाए।”कहानी की शुरुआत—फेसबुक से दोस्ती और फिर बिना वीजा पाकिस्तान की सरजमीं पर कदमबादल दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। वहीं सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सना रानी से हुई।पहले चैटिंग, फिर कॉल और वीडियो कॉल… रिश्ता बढ़ता गया और बात प्यार तक पहुँच गई।आखिरकार प्यार के जुनून में उसने सितंबर 2024 में बिना पासपोर्ट-वीजा पाकिस्तान की सीमा पार कर ली।कुछ समय सना के घर रहा, बाद में मतभेद और शक के चलते उसे वहाँ से निकाल दिया गया।
Breaking News: स्थानीय लोगों को लगी शंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाद में वह बहाउद्दीन इलाके में रहकर एक व्यक्ति के यहाँ पशुओं की देखभाल करने लगा।उसकी बोली, रहन-सहन और पहचान से लोगों को उस पर शक हुआ।सूचना पुलिस तक पहुँची और 27 दिसंबर 2024 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब बस इंतजार—कब लौटेगा बादल अपने देश पाकिस्तान में सजा पूरी होने के बाद उसे हिरासत केंद्र में रखा गया है। कानूनी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद उसे भारत भेजा जाएगा।परिजन उसकी एक झलक देखने के लिए बेसब्र हैं।प्यार के नाम पर उठाया गया यह कदम उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा निर्णय बन गया—जिसने उसे जेल, अदालत और अब वापसी की दहलीज तक पहुँचा दिया।
ये भी पढ़े: बेगमपुल पर स्टंटबाजों का आतंक देख गुस्साए SSP, इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर








