Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » शाजापुर में भीषण टक्कर, चारधाम से लौट रही बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 25 यात्री घायल

शाजापुर में भीषण टक्कर, चारधाम से लौट रही बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 25 यात्री घायल

तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर

Bus Truck Accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ठुकराना चौराहे के पास एक बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 25 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग चारधाम की तीर्थयात्रा पूरी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। यह बस श्री भैरव तीर्थ यात्रा से जुड़ी थी। यात्रा के दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर
तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर

दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर के तुरंत बाद बस के अंदर से लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही लालघाटी और केनाल थाना पुलिस की डायल-112 टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को शाजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर
तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर

हादसे के बाद चालक फरार

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका सहयोगी मौके से भाग निकले। मातन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

घायल यात्रियों में शामिल रामलाल चौधरी ने बताया कि सभी यात्री खरगोन जिले के रहने वाले हैं और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने कहा, “हम बद्रीनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे। ठुकराना चौराहे के पास बस एक ढाबे पर रुकने वाली थी, तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।”

Bus Truck Accident:  तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की भीषण टक्कर
तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर

Bus Truck Accident: पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी यात्री खरगोन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें…दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार बनी आग का गोला, 5 लोगों की जलकर मौत, मध्य प्रदेश के थे सभी यात्री

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments