
दशाश्वमेध घाट पर विदेशी पर्यटकों से अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर जापानी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना किसी ठोस सबूत के गंगा में गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर पर्यटकों को डराया-धमकाया गया, जिससे शहर की ‘अतिथि देवो भव’ वाली छवि पर सवाल उठ रहे हैं।













