
मनजिंदर सिंह सिरसा ने जेएनयू कैंपस में नारेबाजी को बताया शर्मनाक, कांग्रेस और ‘आप’ पर हमला बोला
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जेएनयू कैंपस में नारेबाजी को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर प्रदर्शन अराजकता को बढ़ावा देता है और ऐसे लोग देश, संविधान व कानून का सम्मान नहीं करते। सिरसा ने दंगाइयों के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘आप’ का स्टैंड 1984 से वही रहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पिछली सरकार की 11 साल की नाकामी गिनाई और विपक्ष से सदन में चर्चा से न भागने की अपील की।













