
भागीरथपुरा जल संकट: 10 हजार जांच, 2500 घरों का सर्वे, फिर भी नए मरीज-लिकेज अब भी रहस्य,जांच और सर्वे के बाद भी हालात बेकाबू
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी को लेकर प्रशासनिक दावों के बावजूद स्थिति अब भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी है। अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच और करीब 2500 घरों का सर्वे किया जा चुका है













