
मुंबई के जुहू में घर से मगरमच्छ और कछुआ बरामद, क्राइम ब्रांच यूनिट-9 की बड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जुहू इलाके में स्थित एक घर से पुलिस ने मगरमच्छ और कछुए को बरामद किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-9 एक विशेष जांच इकाई है, जो गंभीर और संगठित अपराधों पर काम करती है। इस यूनिट के दायरे में ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, वन्यजीवों से जुड़े अपराध और संगठित गिरोहों के मामले शामिल होते हैं।













