
उत्तर केरल की राजनीति हिंसा केस में बड़ा फैसला, लतीश हत्याकांड में सात को उम्र कैद
केरल के कन्नूर जिले में 2008 में हुए माकपा कार्यकर्ता के. लतीश हत्याकांड में अदालत ने सात दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। थलस्सेरी की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया। यह फैसला उत्तर केरल में राजनीतिक हिंसा के मामलों में एक अहम न्यायिक संदेश माना जा रहा है।













