Home » राष्ट्रीय » डिफेंस प्रोडक्शन विभाग में भ्रष्टाचार, लेफ्टिनेंट कर्नल और निजी व्यक्ति अरेस्ट

डिफेंस प्रोडक्शन विभाग में भ्रष्टाचार, लेफ्टिनेंट कर्नल और निजी व्यक्ति अरेस्ट

CBI RAID
Spread the love

CBI RAID: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले में रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर दर्ज मामले की जांच के बाद की गई है।

रक्षा उत्पादन और निर्यात से जुड़ा था मामला

सीबीआई के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रक्षा निर्यात से जुड़े योजनागत अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि वे रक्षा उत्पाद निर्माण और निर्यात से जुड़ी निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर लंबे समय से भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल थे। इस मामले में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली, 16 इंफेंट्री डिविजन ऑर्डनेंस यूनिट श्रीगंगानगर और अन्य लोगों के खिलाफ भी आपराधिक साजिश और रिश्वत लेने-देने के आरोप लगाए गए हैं।

CBI RAID: करोड़ों की नकदी बरामद

जांच में सामने आया है कि दुबई स्थित एक कंपनी के निर्देश पर 18 दिसंबर को विनोद कुमार के जरिए लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा तक 3 लाख रुपये की रिश्वत पहुंचाई गई थी। इसके बाद की गई छापेमारी में दिल्ली स्थित उनके आवास से 3 लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ 2.23 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, श्रीगंगानगर स्थित आवास से 10 लाख रुपये नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

कई शहरों में छापेमारी, 23 दिसंबर तक रिमांड

सीबीआई ने मामले में श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू सहित अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सीबीआई ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments