CG SET 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor), ग्रंथपाल (Librarian) और क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) बनने की इच्छा रखते हैं, वे CG SET-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CG SET 2026: कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया-
राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 18 से 20 अगस्त 2026 तक का अवसर दिया जाएगा।
CG SET 2026: कब होगी परीक्षा-
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर से लेकर 11: 15 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:00 से लेकर 4:15 बजे तक संचालित कराया जाएगा।पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
नोट: परीक्षा में गलत उत्तर के लिए (Negative Marking) नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क-
छत्तीसगढ़ SET-2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
सामान्य (General): ₹350
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST): ₹200
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
घर बैठे ऐसे भरें CG SET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म-
यदि आप CG SET-2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘Online Application’ विकल्प पर क्लिक करें।
अब ‘CG SET 2026 Online Form’ लिंक को चुनें।
मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़े- इंस्टाग्राम में बिना डिलीट किए पुरानी पोस्ट का बदल सकेंगे बैकग्राउंड म्यूजिक, जानें तरीका








