Home » हिमाचल » हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

हिमाचल चंबा में कार हादसा, चार की मौत

Chamba Car Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चुराह उपमंडल में नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर डैम साइड के पास देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।हादसे की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद तीसा पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और अग्निशमन टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

तीसा थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान और वाहन मालिक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, उरेई-सांमरा मार्ग पर सारनी पुल के पास मारुति ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर करीब 300 फीट यानी लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार घटोर नाले में गिरी, जिससे वाहन में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chamba Car Accident: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे हादसे

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक डॉ. हंसराज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा।

पुलिस ने शुरू की जांच

चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि यह हादसा नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

यह भी पढे़…पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: समुद्री सुरक्षा और भारत-सेशेल्स संबंधों पर फोकस