Home » Breaking News » शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

https://khabarindiatv.in/wp-content/uploads/2026/10/cjp-protest-011.jpg

CJP Protest Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के शिवाजी पार्क में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में पहुंचे गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई को अचानक बेचैनी महसूस हुई और इसके बाद उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

करीब 4:30 बजे प्रदर्शन में पहुंचे थे बुजुर्ग

पुलिस के अनुसार, ठाणे निवासी गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई करीब शाम 4:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे थे। प्रदर्शन शुरू होने के कुछ देर बाद करीब 5 बजे गेट नंबर 6 के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिल्लई ने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने भी उनका प्राथमिक उपचार किया।

CJP Protest Mumbai: अस्पताल ले जाने के बाद बिगड़ी हालत

तबीयत बिगड़ने के बाद पिल्लई को शिवाजी पार्क स्थित सुश्रूषा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, मौत की सटीक चिकित्सकीय वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।

तेज धूप में जुटी थी बड़ी भीड़

CJP का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को करीब 4 बजे शुरू हुआ था। उस समय मुंबई में तेज धूप थी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क पहुंचे थे और मैदान के आसपास का इलाका प्रदर्शनकारियों से भर गया था। प्रदर्शन को लेकर पुलिस की अनुमति का मुद्दा भी सामने आया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वहां जुटे।

CJP Protest Mumbai: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

प्रदर्शन के दौरान CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साधा। दीपके ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के कुछ समय बाद उन्हें एक और प्रदर्शन करना पड़ा।

CJP Protest Mumbai:
CJP Protest Mumbai
क्या है CJP Protest का पूरा मामला?

शिवाजी पार्क में आयोजित यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था। प्रदर्शन के दौरान CJP समर्थकों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आपत्तियां और मांगें रखीं। इसी प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की तबीयत अचानक बिगड़ने और बाद में अस्पताल में मौत होने की घटना सामने आई है। अब पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।

ये भी पढ़े़… CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर 3 FIR, संसद मार्ग और कनॉट प्लेस थाने में केस दर्ज