Home » राष्ट्रीय » Clean Yamuna: यमुना सफाई अभियान को मिल रही जनभागीदारी, बना जन आंदोलन: रेखा गुप्ता

Clean Yamuna: यमुना सफाई अभियान को मिल रही जनभागीदारी, बना जन आंदोलन: रेखा गुप्ता

Clean Yamuna:
Spread the love

Clean Yamuna: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आईटीओ के पास छठ घाट पर चल रहे यमुना सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान में बढ़ती जनभागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यमुना की सफाई अब केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।

जानिए किसकी भूमिका को बताया प्रेरणादायक

कल्चर यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन के स्वयंसेवकों, नागरिकों, युवाओं और यमुना टास्क फोर्स के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रविवार जैसे अवकाश के दिन भी बड़ी संख्या में लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि यमुना स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता और प्रतिबद्धता लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक और पर्यावरणीय परिवर्तन में युवाओं की भागीदारी सबसे बड़ी शक्ति होती है।

Clean Yamuna: कैसे चल रहा यमुना पुनरुद्धार अभियान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि देश की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की जीवनरेखा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार यमुना सफाई अभियान को युद्धस्तर पर, चरणबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से संचालित कर रही है। गाद हटाने, अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज और बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट तथा मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत कर यमुना के पुनरुद्धार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ यमुना ही स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त दिल्ली की पहचान बनेगी।

ये भी पढ़ें…अमित शाह का तमिलनाडु पर बड़ा हमला, कहा- देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments