Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी से झट से झुनझुना ले गया मासूम, गोरखनाथ मंदिर में बच्चों संग दिखा सीएम का खास अंदाज

सीएम योगी से झट से झुनझुना ले गया मासूम, गोरखनाथ मंदिर में बच्चों संग दिखा सीएम का खास अंदाज

CM YOGI NEWS: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के साथ बेहद सहज अंदाज देखने को मिला। मंदिर परिसर का भ्रमण करते समय सीएम योगी की नजर कुछ बच्चों पर पड़ी तो वह उनके पास रुक गए। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया और कुछ देर तक उनसे बातचीत और हंसी-मजाक किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट और छोटे बच्चों को खिलौने दिए। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इसी बीच एक मासूम ने सीएम योगी के हाथ से झुनझुना झट से ले लिया। मुख्यमंत्री ने पहले बच्चे को झुनझुना बजाकर दिखाया था, जिसके बाद बच्चे ने उसे उनके हाथ से ही अपने कब्जे में ले लिया।

बच्चों को बांटी चॉकलेट और टॉफियां

सीएम योगी ने बच्चों के बीच चॉकलेट भी बांटी। उन्होंने बच्चों से पूछ-पूछकर यह सुनिश्चित किया कि किसी बच्चे को चॉकलेट न छूटे। छोटे बच्चों को उन्होंने खिलौने भी दिए। मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ यह सहज व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर में होते हैं, तो सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण उनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा रहता है। इस दौरान वह गोशाला भी जाते हैं और कुछ समय वहां बिताते हैं।

CM YOGI NEWS: बच्चों के बीच अलग अंदाज में नजर आते हैं योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह पहले भी कई मौकों पर देखने को मिलता रहा है। मंदिर परिसर में बच्चों से मुलाकात के दौरान वह उनसे बातचीत करते हैं और चॉकलेट-टॉफियां बांटते हैं। शनिवार सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

इससे एक रात पहले शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। इसके बाद भगवान को फूलों से सजे पालने में विराजमान कर झुलाया और आरती उतारी गई। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच फलाहार और प्रसाद का वितरण किया गया।

शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों का हुआ सम्मान

शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में 81 शिक्षकों को सम्मानित हुए। इनमें बेसिक शिक्षा के 61 और माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 दिया । वहीं माध्यमिक शिक्षा के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े… गोवा में BJP सरकार को धर्मांतरण-रोधी बिल क्यों रोकना पड़ा? 5 सवालों में समझिए पूरा मामला