Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज हुए भावुक, लिखा- ‘एक मैच आपकी महानता तय नहीं कर सकता’

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज हुए भावुक, लिखा- ‘एक मैच आपकी महानता तय नहीं कर सकता’

Cristiano Ronaldo:
Cristiano Ronaldo:

Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ 1-0 की हार के साथ पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया। इस हार के साथ दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। मैच के बाद रोनाल्डो भावुक नजर आए और उन्होंने संकेत दिया कि यह उनके करियर का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था।

Cristiano Ronaldo: मोहम्मद सिराज ने शेयर किया इमोशनल मैसेज-

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जो रोनाल्डो के बड़े प्रशंसक माने जाते हैं, ने हार के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें भावुक संदेश भेजा। सिराज ने लिखा, “आज चाहे कुछ भी हुआ हो, क्रिस्टियानो आप मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं। एक मैच आपकी महानता को परिभाषित नहीं कर सकता। दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद।” सिराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी रोनाल्डो के समर्थन में कई प्रतिक्रियाएं दीं।

Cristiano Ronaldo: हार के बाद क्या बोले क्रिस्टियानो रोनाल्डो-

स्पेन से मिली हार के बाद रोनाल्डो ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, “इस तरह के मैच के बाद बाहर होना दुखद है और यह स्वाभाविक भी है। मैंने अपना सब कुछ दिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैं साफ मन से जा रहा हूं। यही फुटबॉल है और यही एक फुटबॉलर का जीवन है। कभी जीत मिलती है, तो कभी हार।”

Spain ने आखिरी मिनट में दागा जीत का गोल-

स्पेन और पुर्तगाल के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के 91वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल कर स्पेन को 1-0 की जीत दिलाई। इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली, जबकि पुर्तगाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

क्या यह रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप था-

पुर्तगाल के बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने साफ कर दिया कि यह उनके करियर का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था। 41 वर्षीय स्टार फुटबॉलर के लिए चार साल बाद होने वाले अगले विश्व कप में खेलना बेहद मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान नहीं किया है और क्लब फुटबॉल में खेलते रहेंगे।

यह भी पढ़े- 7.5 CGPA वालों को बड़ी राहत, अब 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला