CSK vs KKR: IPL 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होने वाले हैं। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आखिरी यानी 10वें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी।

चेन्नई की दूसरी जीत पर नजर
यह मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। अब तक सीएसके ने 4 मैच खेले हैं और उनमें से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। टीम की सबसे बड़ी समस्या डेथ ओवरों में गेंदबाजी रही है। हालांकि, पिछले घरेलू मैच में मिली जीत ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है।
सीएसके की पहली जीत में संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा था, जिन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की शानदार और ऐतिहासिक पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी।इसके अलावा टीम के लिए एक बड़ी खबर एमएस धोनी की संभावित वापसी भी है। धोनी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। अगर वह इस मैच में नहीं खेलते हैं, तो यह पहली बार होगा जब वह सीएसके बनाम केकेआर मैच में नजर नहीं आएंगे।
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है। टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में हार मिली है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। केकेआर अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में सीएसके का दबदबा
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।
चेपॉक स्टेडियम में सीएसके का रिकॉर्ड और भी मजबूत है। यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मैचों में से 8 बार चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है, जो उनके घरेलू मैदान पर मजबूत पकड़ को दिखाता है।

CSK vs KKR: दोनों टीमों की स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।
ये भी पढ़ें…वर्ल्ड अपडेट: ब्रिटेन PM कीर स्टार्मर की मांग सोशल मीडिया पर अनलिमिटेड स्क्रॉल फीचर बंद हो








