David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी को मैदान पर फिर से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड वार्नर नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने NPL की टीम काठमांडू गोरखाज के साथ डील साइन कर ली है। डेविड वार्नर ने अपनी खुशी जाहिर की है। डेविड का कहना है कि एक नई सरज़मीन पर वापस बल्ले से कमाल दिखाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है कि NPL लीग में पहली बार कोई विदेशी खिलाड़ी शामिल हुआ है और वे भी ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज डेविड वार्नर। यह नेपाल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है कि उनकी क्रिकेट लीग में कोई विदेशी खिलाड़ी शामिल हुआ है। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में NPL खूब मशहूर हो सकता है।
David Warner: वार्नर- “नेपाल में खेलना मेरे लिए खास अनुभव है”-
नेपाल प्रीमियर लीग में खेलना डेविड वार्नर के लिए खास अनुभव माना जा रहा है। आगे डेविड वार्नर कहते हैं, “नेपाल की सरज़मीन पर खेलना मेरे लिए खास बात है। मैं इस लीग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे पता है कि यहां के हालात ठीक नहीं हैं, पर यह लीग कुछ खुशी के पल लोगों को दे सकती है और मैं भी यह कोशिश करूंगा कि अपनी बल्लेबाजी और प्रदर्शन से मैं दर्शकों का ध्यान खींचकर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में मदद करूं।”
David Warner: काठमांडू गोरखाज की जर्सी में नजर आएंगे वार्नर-
12th Warriors, you manifested this!
Two-time ICC Men’s Cricket World Cup champion.
T20 World Cup champion and Player of the Tournament.
World Test Championship winner.
Triple centurion.
And the only player to win three IPL Orange Caps.🔥
One of world cricket’s most… pic.twitter.com/zxTMyD2On2
— Kathmandu Gorkhas (@ktm_gorkhas) September 15, 2026
काठमांडू गोरखाज की संभावित प्लेइंग इलेवन-
डेविड वॉर्नर (सलामी बल्लेबाज), आकाश त्रिपाठी (बल्लेबाज), भीम शर्की (मध्यक्रम बल्लेबाज), केएस भरत (विकेटकीपर बल्लेबाज), सहान अराचिगे (ऑलराउंडर), करन केसी (कप्तान/ऑलराउंडर), राशिद खान (ऑलराउंडर/गेंदबाज), प्रतीक श्रेष्ठ (ऑलराउंडर), दीपेश कंडेल (गेंदबाज), मोहम्मद आदिल आलम (गेंदबाज) और शाहब आलम (गेंदबाज)।
यह भी पढ़े- कौन हैं हूती विद्रोही, सऊदी अरब पर क्यों कर रहे हमले? जानें दुश्मनी की पूरी कहानी








