Home » नई दिल्ली » DELHI BLAST: दिल्ली सरकार ने की घायलों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा

DELHI BLAST: दिल्ली सरकार ने की घायलों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा

rekha gupta

DELHI BLAST: नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में हुए भीषण विस्फोट के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए धमाके में कई लोगों की मौत और घायल होने के बाद दिल्ली सरकार ने तत्काल राहत के उपायों की घोषणा की।

रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा

DELHI BLAST: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह घटना पूरे शहर के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने लिखा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। दिल्ली सरकार की संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं। हम हर पीड़ित के साथ खड़े हैं।

मुआवजे की घोषणा

DELHI BLAST: मुख्यमंत्री ने मुआवजे की विस्तृत घोषणा करते हुए कहा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, स्थायी रूप से दिव्यांग या अक्षम हुए व्यक्तियों को 5 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए, साथ ही दिल्ली सरकार ने सभी घायलों के उचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की है।

सुरक्षा व्यवस्था और अलर्ट

DELHI BLAST: दिल्ली, नोएडा और देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं और बड़े शहरों में गहन जांच अभियान जारी है।लाल किला मेट्रो स्टेशन और आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर धमाके के बाद कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रवेश बहाल कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें…DELHI NEWS: बड़ा खुलासा फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी बनी आतंक की फैक्ट्री