ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » DELHI BLAST: लाल किला धमाका केस में NIA की बड़ी कार्रवाई तेज, आतंकी को पनाह देने वाला गिरफ्तार

DELHI BLAST: लाल किला धमाका केस में NIA की बड़ी कार्रवाई तेज, आतंकी को पनाह देने वाला गिरफ्तार

DELHI BLAST: दिल्ली के लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए भीषण कार बम धमाके ने देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। इसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और बड़ी गिरफ्तारी करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र से सोयब अहमद नामक युवक को पकड़ा है। यह केस का सातवां आरोपी है जिसने मुख्य आतंकी उमर उन नबी को पनाह और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था।

धमाके से ठीक पहले आतंकी को दी पनाह

NIA के अनुसार, सोयब अहमद ने धमाके से ठीक पहले मुख्य आरोपी उमर को अपने घर में ठहराया था। इसके अलावा उसने उसे सुरक्षित लोकेशन, रास्ते और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने जैसे अहम काम में मदद की। जांच में सामने आया है कि सोयब की कॉल डिटेल्स व मोबाइल लोकेशन कई संदिग्ध संपर्कों की ओर इशारा करती हैं। एजेंसी को शक है कि सोयब का संबंध किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है।

DELHI BLAST: पहले ही छह गिरफ्तार हो चुकी 

NIA के केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI में इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें उमर के करीबी साथी भी शामिल हैं। सभी पर धमाके की साजिश रचने, योजना बनाने और उसे अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। सातवीं गिरफ्तारी के बाद अब एजेंसी जांच का दायरा और बढ़ा रही है ताकि पूरी आतंकी चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

DELHI BLAST: देशभर में तेज सर्च ऑपरेशन

NIA ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एजेंसी का मानना है कि इस मॉड्यूल में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जो या तो फरार हैं या भूमिगत हो चुके हैं।

DELHI BLAST: धमाके में 13 मौतें, कई घायल

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। यह हमला हाल के वर्षों में राजधानी में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

NIA मांगेगी 10 दिन की रिमांड

गिरफ्तार आरोपी सोयब को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे विशेष NIA अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी ताकि उससे पूछताछ कर बाकी फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़े… DELHI BLAST:केमिकल अटैक की साजिश का खुलासा: डॉक्टर बना मास्टरमाइंड

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल