Home » देश-विदेश » Delhi Blast PM Modi Statement: “किसी को बख्शा नहीं जाएगा”

Delhi Blast PM Modi Statement: “किसी को बख्शा नहीं जाएगा”

Delhi Red Fort Blast PM Modi Statement: “किसी को बख्शा नहीं जाएगा,” बोले प्रधानमंत्री मोदी

Delhi Blast PM Modi Statement: 10 नवंबर की शाम दिल्ली का लाल किला एक भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सुभाष मार्ग पर एक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी हुंडई 120 कार में हुए हाई-इंटेंसिटी विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए। इस धमाके के बाद पीएम मोदी ने मंगलावर को बड़ी बात कही।

Delhi Blast Modi
Delhi Blast Modi

Red Fort Blast Modi: PM Modi ने दी कड़ी चेतावनी

Delhi Red Fort Blast PM Modi Statement: भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली धमाके के मृतकों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है और इस ब्लास्ट के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दोषियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेने की बात कही।

Red Fort Blast Modi: आपको बता दें कि सोमवार की शाम करीब 6:55 बजे दिल्ली में ये धमका हुआ, जिसके कारण आसपास के इलाके में डर का माहौल पनप गया और इस धमाके में कई अन्य वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को इलाज के लिए LNGP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Delhi Blast Modi: विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, NIA, NSG और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने आवास पर आज दोपहर में हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक में आईबी चीफ, एनआईए और एनएसजी के डीजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Read More: Delhi Red Fort Blast: एक धमाका जिसने राजधानी को हिला दिया, 10 की मौत, देशभर में हाई अलर्ट!