ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, विधानसभा भवन, सचिवालय और लाल किले को उड़ाने की चेतावनी

दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, विधानसभा भवन, सचिवालय और लाल किले को उड़ाने की चेतावनी

Delhi Bomb Threat:

Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सोमवार को खालिस्तानी संगठन के नाम से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसके बाद कई संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

विधानसभा और लाल किले में सघन जांच, कुछ संदिग्ध नहीं मिला

धमकी की सूचना मिलते ही विधानसभा भवन परिसर की तुरंत तलाशी ली गई। बम निरोधक दस्ते और श्वान दल ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर लाल किले की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और आसपास निगरानी कड़ी कर दी गई है।

Delhi Bomb Threat: ईमेल में तीन दिन के भीतर धमाकों की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल में “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” लिखते हुए अगले तीन दिनों के भीतर आर्मी स्कूल, लाल किला और मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट की धमकी दी गई थी। ईमेल में अलग-अलग स्थानों के लिए अलग समय का भी उल्लेख किया गया था। धमकी के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान, यात्रियों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Delhi Bomb Threat: साइबर टीम जांच में जुटी 

पुलिस की साइबर टीम ईमेल भेजने वालों की पहचान करने के लिए आईपी पता तलाश रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का उपयोग किया है। इससे पहले दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल सहित नोएडा के 12 स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम धमकी मिल चुकी है, हालांकि जांच में कहीं भी विस्फोटक नहीं मिला था। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जांच जारी है।

यह भी पढे़ : Uttar Pradesh: तालिबान के कथित फरमान बीवी-बच्चों पर हिंसा को लेकर मौलाना रजवी बरेली का बड़ा बयान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल