Home » नई दिल्ली » भीषण लू से तप रहा दिल्ली-एनसीआर, तापमान 45 डिग्री पार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भीषण लू से तप रहा दिल्ली-एनसीआर, तापमान 45 डिग्री पार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Heat Wave: दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी और लू (हीट वेव) की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए लू की चेतावनी जारी की है। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। साथ ही अगले सप्ताह के लिए कई राज्यों में ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लू की चेतावनी से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को लेकर एक व्यक्ति ने IANS से बातचीत में बताया कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। पहले लोग सुबह 6 बजे दौड़ने जाते थे, लेकिन अब उन्हें सुबह 5 बजे ही निकलना पड़ता है, क्योंकि 6 बजे तक भी गर्मी असहनीय हो जाती है। लू की चेतावनी के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब वह केवल शाम के समय ही दौड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि लू की चेतावनी के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं, इसलिए वे पहले से भी एक घंटा जल्दी दौड़ने आ रहे हैं ताकि तेज धूप से बचा जा सके।

Delhi Heat Wave

Delhi Heat Wave: तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज

एक और व्यक्ति ने IANS से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों में गर्मी काफी बढ़ गई है। पहले मौसम ठीक था, लेकिन पिछले 4–5 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है। सुबह का समय थोड़ा सुहावना रहता है, लेकिन 8–9 बजे के बाद गर्मी तेज हो जाती है और शाम 4 बजे तक बनी रहती है। इस दौरान तापमान 44–45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने IANS को जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 6–7 दिनों तक कई राज्यों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 6–7 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों में ऑरेंज रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने साफ किया है कि देश के कई हिस्सों में लू का असर अभी और तेज हो सकता है। इसी वजह से कई राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें…कैंची धाम जा रहा लखनऊ का परिवार हादसे का शिकार, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 5 की मौत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments