Home » नई दिल्ली » दिल्ली एनकाउंटर: सराय काले खां में बांग्लादेशी डकैत गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

दिल्ली एनकाउंटर: सराय काले खां में बांग्लादेशी डकैत गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Delhi news: दिल्ली में एक हाई-रिस्क पुलिस ऑपरेशन के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम की सराय काले खां इलाके में बांग्लादेशी नागरिकों के एक गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। राहत की बात ये रही कि इस पूरे एनकाउंटर में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में एक्शन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 3 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और सभी को दबोच लिया। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके नेटवर्क और दिल्ली में उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके।

Delhi news: खतरनाक डकैत गैंग का पर्दाफाश

जांच में सामने आया है कि ये एक संगठित और खतरनाक डकैत गैंग है, जो कई राज्यों में सक्रिय था। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से एक बड़े क्राइम सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। ये आरोपी दिल्ली के अलावा यूपी, गोवा और कर्नाटक में भी वांटेड बताए जा रहे हैं।

Delhi news: हथियार और सेंधमारी के औजार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, जिंदा कारतूस और घरों में सेंधमारी करने वाले औजार बरामद किए हैं। इससे साफ होता है कि ये लोग चोरी, डकैती और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे और पूरी तैयारी के साथ आते थे।

बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह गैंग खासतौर पर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाता था। सोना और कैश लूटकर ये लोग तुरंत फरार हो जाते थे। इनकी ‘Hit-Run-Hide’ रणनीति काफी खतरनाक मानी जा रही है।

अवैध तरीके से भारत में एंट्री

Delhi news: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे। अब पुलिस इनके पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़े: गाजियाबाद में 10 करोड़ की रंगदारी का खुलासा, बिल्डर को धमकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment