Home » नई दिल्ली » दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, जीबी पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन

दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, जीबी पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन

Spread the love

Delhi news: दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में 256-स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर, नई न्यूरो कैथ लैब और अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू व ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई सुविधाओं से न केवल दिल्ली के मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि अन्य राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

सरकारी अस्पतालों में भी अब विश्वस्तरीय इलाज: सीएम रेखा गुप्ता

इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों में इस स्तर की आधुनिक मशीनों की स्थापना सरकार की स्वास्थ्य प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता किसी भी निजी अस्पताल से कम न हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीबी पंत अस्पताल में स्थापित 256-स्लाइस सीटी स्कैनर उत्तर भारत का पहला ऐसा अत्याधुनिक उपकरण है, जिसे किसी सरकारी अस्पताल में लगाया गया है। यह मशीन कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों और एंजियोग्राफी से जुड़ी जांचों में तेज और सटीक निदान में मदद करेगी।

दिल्ली को प्रमुख हेल्थ हब बनाने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूरो विज्ञान के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। अस्पताल में फिलिप्स की अत्याधुनिक एंजियोरियन मोनोप्लेन न्यूरो कैथ लैब स्थापित की गई है, जिससे गंभीर न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों के इलाज में डॉक्टरों को बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के पुराने न्यूरो आईसीयू को पूरी तरह अपग्रेड कर 16 बेड का आधुनिक न्यूरो आईसीयू विकसित किया गया है, जहां 24 घंटे गहन निगरानी और विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के विज़न के अनुरूप दिल्ली सरकार राजधानी को एक प्रमुख हेल्थ हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Delhi news: स्वास्थ्य मंत्री बोले– अब मरीजों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जीबी पंत अस्पताल में 256-स्लाइस सीटी स्कैनर, न्यूरो कैथ लैब और आधुनिक न्यूरो आईसीयू की शुरुआत से दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि अब न्यूरो और डायग्नोस्टिक इलाज के लिए मरीजों को लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि नए कैथ लैब और अपग्रेडेड न्यूरो आईसीयू की मदद से स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर और अन्य जटिल न्यूरो रोगों का त्वरित इलाज संभव हो पाएगा। ये सुविधाएं गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होंगी।

Delhi news: जानिए इन अत्याधुनिक मशीनों की खासियत

256-स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर, करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह सीटी स्कैनर “ऑलवेज-ऑन” स्पेक्ट्रल इमेजिंग तकनीक से लैस है। इससे शरीर के अंदरूनी अंगों की बेहद स्पष्ट जांच कुछ ही सेकंड में संभव होगी। साथ ही, रेडिएशन की मात्रा कम होने से मरीजों की सुरक्षा भी बेहतर रहेगी।

न्यूरो कैथ लैब

करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई इस लैब में स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, एन्यूरिज्म और अन्य गंभीर न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों का उन्नत इलाज किया जा सकेगा। इससे हर साल 1,200 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

आधुनिक न्यूरो आईसीयू

Delhi news: करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बने 16-बेड वाले इस आधुनिक न्यूरो आईसीयू में उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम, विशेष ऑपरेटिव सुविधाएं और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा, जिससे गंभीर मरीजों को सुरक्षित और समग्र देखभाल मिल सकेगी।

 

ये भी पढ़े: बिना किसी वजह के गुस्सा और तनाव? यह संभव है कि आपके दिमाग की समस्या नहीं, बल्कि पित्त दोष असंतुलित हो गया हो!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments