Home » नई दिल्ली » दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, IRS ऑफिसर की बेटी की मोबाइल केबिल से गला घोंटकर हत्या

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, IRS ऑफिसर की बेटी की मोबाइल केबिल से गला घोंटकर हत्या

IRS officer

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में आज बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, मृतका इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी जो इन दिनों UPSC की तैयारी कर रही थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। आज बुधवार सुबह उसके माता-पिता रोज़ की तरह जिम के लिए निकले थे। जब वे लौटे तो बेटी को घर में मृत अवस्था में पाया। जांच में सामने आया है कि हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से युवती का गला घोंटकर हत्या की। इसके अलावा उसके सिर और गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।Delhi IRS Officer Daughter Murder | Domestic Help Suspect

Delhi News: घरेलू सहायक पर शक

इस मामले में परिवार ने अपने पूर्व घरेलू सहायक पर शक जताया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को करीब एक से डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। उसका नाम राहुल मीणा बताया जा रहा है, जो राजस्थान का रहने वाला है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि दंपति रोज़ सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से निकलते हैं। इसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसकी पहचान राकेश मीणा के रूप में की जा रही है। हालांकि, नाम को लेकर पुलिस अभी स्पष्टता जुटा रही है। आरोपी पिछले कुछ दिनों से फरार बताया जा रहा है।

चोरी और बदले की आशंका

परिवार का कहना है कि आरोपी घरेलू सहायक घर के लिए खरीदे जाने वाले सामान में हेराफेरी करता था। जब उसकी इस हरकत का पता चला, तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस को शक है कि इसी बात का बदला लेने के लिए उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

ये भी पढ़े… 4 मई को पश्चिम बंगाल में लहराएगा भगवा… जोरासांको में बोले CM योगी