Home » राष्ट्रीय » कपिल मिश्रा का आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला, बोले- यह चार लोगों का गैंग

कपिल मिश्रा का आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला, बोले- यह चार लोगों का गैंग

Delhi News:
New Delhi: Delhi Minister Kapil Mishra arrives during the Winter Session of the Delhi Legislative Assembly in New Delhi, Tuesday, January 06, 2026. (Photo: IANS/Qamar Sibtain)

Delhi News: दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे “चार लोगों का गैंग” करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप को राजनीतिक पार्टी मानने वाले लोग अब बहुत कम रह गए हैं और उससे संगठन, कार्यकर्ता और दायित्व जैसी बुनियादी राजनीतिक समझ की अपेक्षा करना ही गलत है।

आप में संगठन की समझ नहीं

कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों की गरिमा और महत्व को समझ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के नेताओं की राजनीतिक मजबूरी एक भ्रष्ट व्यक्ति की चाकरी करना और अरविंद केजरीवाल की गुलामी करना है। ऐसे में उनसे परिपक्व राजनीतिक सोच की अपेक्षा करना व्यर्थ है।

Delhi News: भाजपा की विचारधारा की मजबूती

भाजपा की तुलना करते हुए मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पष्ट और सशक्त विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके भी बॉस होते हैं।

आप पर फिर कसा तंज

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के लिए काम करते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी जैसे “चार लोगों के गैंग” में संगठन, पद, दायित्व और कार्यकर्ता की भावना को समझने की क्षमता ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आप का हालिया बयान उसकी राजनीतिक अक्षमता और विफलता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें…Bangladesh News: भारत विरोधी गुप्त अभियानों का गेटवे बनता बांग्लादेश