Home » नई दिल्ली » नेहरू प्लेस में नॉर्थ ईस्ट की युवती और उसकी दोस्त से बदसलूकी, पीछा कर की मारपीट

नेहरू प्लेस में नॉर्थ ईस्ट की युवती और उसकी दोस्त से बदसलूकी, पीछा कर की मारपीट

Delhi news: दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां क्लब से बाहर निकलने के बाद नॉर्थ ईस्ट की एक युवती और उसकी महिला मित्र के साथ कथित तौर पर पीछा करने, बदसलूकी और मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 10 मई की सुबह करीब 7 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़िताओं से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लड़कियों पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट

पीड़िताओं का आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दोनों महिलाओं ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में भी सामने आया है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था। घटना के बाद दोनों काफी डरी हुई थीं।

Delhi news: क्लब से निकलने के बाद किया पीछा

शिकायतकर्ता के अनुसार, क्लब से बाहर निकलने के बाद कुछ युवक लगातार उनका पीछा कर रहे थे। आरोप है कि बाद में उन्हें जबरन रोक लिया गया और मारपीट की गई।पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

चार आरोपी चिन्हित, एक गिरफ्तार

Delhi news: पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि एक पीड़िता असम की रहने वाली है, जबकि दूसरी बिहार से है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़े: ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments