Home » नई दिल्ली » दिल्ली में गौसंरक्षण को बढ़ावा, सीएम रेखा गुप्ता ने गौशालाओं को दिया बड़ा तोहफा

दिल्ली में गौसंरक्षण को बढ़ावा, सीएम रेखा गुप्ता ने गौशालाओं को दिया बड़ा तोहफा

Delhi: दिल्ली में गौसंरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन के प्रमाणपत्र सौंपे। इसके साथ ही आधुनिक बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए आर्थिक मदद भी दी गई।

10 आधुनिक गौशालाओं से होगी शुरुआत

सरकार ने पहले चरण में 10 गौशालाओं को आधुनिक बनाने पर फोकस किया है। इन गौशालाओं में निराश्रित गायों की बेहतर देखभाल, संरक्षण और उनके स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जाएगा।

Delhi: जल्द 40 गौशालाएं होंगी अपग्रेड

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह पहल सिर्फ पशु सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, करुणा और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ी हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि जल्द ही 40 गौशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए।

बायोगैस और स्वच्छता पर जोर

Delhi: इस योजना के तहत गोबर से बायोगैस बनाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ स्वच्छता बेहतर होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी मजबूती मिलेगी।

 

ये भी पढ़े: पाकिस्तान बना आतंकी अड्डा, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़े खुलासे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments