Home » राष्ट्रीय » दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, मंदिरों और सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, मंदिरों और सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ी

Delhi Uttarakhand Terror Alert:

Delhi Uttarakhand Terror Alert: दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सूत्रों के अनुसार, एक धमकी भरे ईमेल में दिल्ली और उत्तराखंड के कई मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Delhi Uttarakhand Terror Alert: संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी-

इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सरकारी इमारतों, ट्रांसपोर्ट हब और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Delhi Uttarakhand Terror Alert: राजनीतिक नेताओं का भी किया गया जिक्र-

सूत्रों के मुताबिक, धमकी वाले ईमेल में कुछ राजनीतिक नेताओं का भी उल्लेख किया गया है। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है और सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ईमेल की जांच में जुटी साइबर टीम-

दिल्ली पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट ईमेल के डिजिटल ट्रेल और उसके स्रोत की जांच कर रहे हैं ताकि संदेश भेजने वाले तक पहुंचा जा सके।

अभी नहीं मिली हमले की सटीक जानकारी-

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संभावित हमले के समय, स्थान या तरीके को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें- यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जर्मनी समेत कई देशों में 40°C के पार तापमान