Home » मनोरंजन » धुरंधर 2 पर कॉपी के आरोपों से भड़के आदित्य धर, संतोष कुमार के खिलाफ ठोका केस

धुरंधर 2 पर कॉपी के आरोपों से भड़के आदित्य धर, संतोष कुमार के खिलाफ ठोका केस

Dhurandhar 2: फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि यह फिल्म उनकी 2023 में रजिस्टर की गई स्क्रिप्ट डी-साहेब से कॉपी की गई है। 31 मार्च को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतोष ने कहा कि उनकी कहानी और प्रोजेक्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है और उनका शोषण हुआ है।इन आरोपों के बाद आदित्य धर ने अपने लीगल टीम के जरिए संतोष कुमार को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में इन सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया गया है और संतोष को ऐसी बातें सार्वजनिक रूप से कहने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, अब आदित्य धर आगे कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।हालांकि संतोष कुमार का कहना है कि उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला, बल्कि सिर्फ एक ईमेल भेजा गया। उनका आरोप है कि उन्हें शिकायत न करने के लिए दबाव डाला जा रहा है और बदनाम करने का आरोप लगाया जा रहा है। संतोष का साफ कहना है कि अब यह मामला कोर्ट में ही तय होगा।

कहानी में समानता का दावा

संतोष कुमार ने अपनी फिल्म ‘डी-साहेब’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ के बीच कई समानताएं गिनाईं। उनके अनुसार, दोनों कहानियों में एक युवक की कहानी है जिसकी फैमिली पर हमला होता है, जिसके बाद वह बदला लेता है। वह एक पूर्व सेना अधिकारी का बेटा होता है, 10 लोगों की हत्या करता है और फिर उसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा RAW एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है।संतोष का आरोप है कि आदित्य धर ने उनकी कहानी की मूल संरचना को उठाकर उसमें राजनीतिक एंगल जोड़ दिया है।

Dhurandhar 2: प्रोडक्शन हाउस भी विवाद में

संतोष ने बताया कि उन्होंने जियो स्टूडियोज़ से संपर्क किया, लेकिन वहां से उन्हें कहा गया कि वे सिर्फ प्रोड्यूसर हैं और उन्हें B62 स्टूडियोज़ से बात करनी चाहिए। संतोष का आरोप है कि प्रोड्यूसर्स उन्हें पब्लिक में मुद्दा उठाने से रोक रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, आदित्य धर का कहना है कि ‘धुरंधर’ की कहानी उनका खुद का ओरिजिनल आइडिया है, जिसे उन्होंने सितंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) में रजिस्टर कराया था। वहीं संतोष कुमार ने अपनी स्क्रिप्ट नवंबर 2023 में रजिस्टर करवाई थी।

Dhurandhar 2: अब कोर्ट में होगा फैसला

इस पूरे विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। एक तरफ कॉपी का आरोप है, तो दूसरी तरफ इसे पूरी तरह झूठा बताया जा रहा है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि कोर्ट में सच क्या निकलकर सामने आता है।

ये भी पढ़े:CM योगी की सख्ती के बाद समाधान, अब 1076 हेल्पलाइन कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments