Home » मनोरंजन » रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री

Dhurandhar Box Office:
Spread the love

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में ₹3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है।

धुरंधर 2 का दमदार प्रदर्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन ₹1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने ₹415.25 करोड़ कमाए हैं, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,718.62 करोड़ पहुंच गया है।

Dhurandhar Box Office: दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन 3025 करोड़ पार

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने करीब ₹1,307.35 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 19 मार्च 2026 को रिलीज हुए ‘धुरंधर 2’ ने महज 26 दिनों में ₹1,718.62 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। दोनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंच गया है, जबकि ‘धुरंधर 2’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

Dhurandhar Box Office: ‘पुष्पा’ और ‘बाहुबली’ को छोड़ा पीछे

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

  • ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी का कुल कलेक्शन लगभग ₹2,192 करोड़ रहा
  • ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी ने करीब ₹2,438 करोड़ का बिजनेस किया था

पहले पार्ट को भी मिला शानदार रिस्पॉन्स

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने भी भारत और विदेशों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ और नेट कलेक्शन करीब ₹840 करोड़ रहा। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने करीब ₹299.5 करोड़ कमाए और अमेरिका-कनाडा में ₹193 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढे़ : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments