ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » मधुमेह में फल खाने से बढ़ती है शुगर? जानें कौन से फल हैं फायदेमंद

मधुमेह में फल खाने से बढ़ती है शुगर? जानें कौन से फल हैं फायदेमंद

Diabetes Fruits Guide:

Diabetes Fruits Guide: देश में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगभग हर परिवार में शुगर या रक्तचाप से जुड़ा कोई न कोई मरीज मिल जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या मधुमेह में फल खाना भी नुकसानदायक है?

विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह केवल मीठा खाने से नहीं, बल्कि गलत दिनचर्या, असंतुलित भोजन और तनाव से भी जुड़ा है। मरीजों को भोजन की मात्रा और समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार प्राकृतिक रूप से मीठे फल भी रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ा सकते हैं, खासकर वे फल जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से अधिक होता है। इसलिए फल पूरी तरह छोड़ने की बजाय सही मात्रा और सही चुनाव करना जरूरी है।

जामुन: मधुमेह के लिए अमृत समान

जामुन को मधुमेह के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसकी गुठली और पत्ते भी उपयोगी बताए जाते हैं। जामुन पैंक्रियाज के कार्य को सहारा देता है और रक्त शर्करा नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

Diabetes Fruits Guide: अमरूद: शुगर नियंत्रण और पाचन में सहायक

अमरूद कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। सीमित मात्रा में अमरूद का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है।

Diabetes Fruits Guide: बेरी वर्ग के फल: शुगर संतुलन में मददगार

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और आंवला जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये रक्त में शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं। आंवला विशेष रूप से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी माना जाता है।

जूस से बचें, फल पूरे खाएं

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मधुमेह के मरीज फलों का रस पीने से बचें। बिना फाइबर वाला जूस शर्करा का स्तर तेजी से बढ़ा सकता है। फल को हमेशा साबुत और सीमित मात्रा में ही खाएं। डॉक्टरों के अनुसार, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर जांच के साथ सही फल का चुनाव मधुमेह को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढे़ : Sleep Health: नींद की कमी से दिमाग-दिल पर खतरा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल