Home » हरियाण » गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन, डिजिटल और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जुटे

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन, डिजिटल और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जुटे

DigiFest 2026 Gurugram:
Spread the love

DigiFest 2026 Gurugram: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें डिजिटल, मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री के दिग्गज एक मंच पर नजर आए। यह कार्यक्रम इंकस्पेल मीडिया द्वारा 10 अप्रैल 2026 को डीएलएफ साइबर पार्क स्थित डीएलएफ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

इस आयोजन में मार्केटिंग लीडर्स, डिजिटल एक्सपर्ट्स, ब्रांड मैनेजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया, जहां विचार-विमर्श, नेटवर्किंग और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड्स में दिखा टैलेंट का जलवा

इस वर्ष डिजीफेस्ट में तीन प्रमुख अवॉर्ड सेगमेंट ड्राइवर्स ऑफ डिजिटल (10वां संस्करण), सोशल स्टार्स (5वां संस्करण) और एडवर्ल्ड शोडाउन (4था संस्करण) आयोजित किए गए। इन अवॉर्ड्स के जरिए डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया, कंटेंट और ब्रांड इनोवेशन के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया गया।

डिजिटल एजेंसी ऑफ द ईयर का खिताब डेन्ट्सु क्रिएटिव इसोबार को मिला, जबकि आदित्य बिरला ग्रुप, टाटा टेले, अडानी ग्रुप, जियो और एचएसबीसी सहित कई कंपनियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान मिला।

DigiFest 2026 Gurugram:
DigiFest 2026 Gurugram:

इंडस्ट्री लीडर्स ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में एफटीए ग्लोबल के फाउंडर सेंथिल कुमार हरिराम ने “मार्केटिंग इन 2030” विषय पर कीनोट एड्रेस दिया। इसके अलावा “इनसाइड द माइंड ऑफ ए मॉडर्न CMO” विषय पर फायरसाइड चैट आयोजित हुई, जिसमें आशीष प्रुथी और श्वेता श्रीवास्तव ने ग्रोथ, ब्रांड और टेक्नोलॉजी के संतुलन पर अपने विचार साझा किए।

DigiFest 2026 Gurugram: जूरी और पार्टनर्स की अहम भूमिका

अवॉर्ड्स के लिए जूरी पैनल में डाबर, अमेज़न, स्विगी, पेप्सिको और अर्न्स्ट एंड यंग जैसी बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम को इंडिया क्रिएटिव्स इंडस्ट्री काउंसिल और ग्लोबल ट्रेंड्स फोरम का मीडिया सपोर्ट मिला, जबकि अप्रोच एंटरटेनमेंट ने पीआर पार्टनर की भूमिका निभाई।

यह भी पढे़ : LPG Supply: ईंधन आपूर्ति सामान्य, एलपीजी-पीएनजी पर सरकार का भरोसा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments