Home » Uncategorized » DMK vs Congress: राहुल गांधी को DMK ने बताया “एक बड़ा मजाक” गठबंधन टूटने का लगाया आरोप

DMK vs Congress: राहुल गांधी को DMK ने बताया “एक बड़ा मजाक” गठबंधन टूटने का लगाया आरोप

DMK vs Congress:

DMK vs Congress: देश की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “एक बड़ा मजाक” करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि गांधी ने विपक्षी एकता को कमजोर करने का कार्य किया है।

DMK vs Congress: DMK बोली- मुश्किल समय में दिया साथ, बदले में मिला धोखा-

डीएमके की आईटी विंग ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस राजनीतिक संकट से जूझ रही थी, तब DMK ने उसका साथ दिया। लेकिन सत्ता और नए सहयोगियों के लिए कांग्रेस ने पुराना गठबंधन छोड़ दिया।

DMK vs Congress: मुरासोली के संपादकीय में राहुल गांधी पर सवाल-

डीएमके के मुखपत्र ‘मुरासोली’ में प्रकाशित संपादकीय में राहुल गांधी की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए गए। संपादकीय में कहा गया कि राहुल गांधी विपक्षी एकता की बात करते हैं, लेकिन विभिन्न राज्यों में वही इस एकता को कमजोर करने का कारण बन रहे हैं।

केरल का उदाहरण देकर साधा निशाना-

संपादकीय में केरल का जिक्र करते हुए कहा गया कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ बयान दिए थे। इससे वामपंथी दलों में नाराजगी बढ़ी और विपक्षी दलों के बीच दूरी पैदा हुई।

तमिलनाडु में गठबंधन टूटने से बढ़ा विवाद-

विवाद की मुख्य वजह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरण हैं। कांग्रेस ने चुनाव डीएमके गठबंधन के साथ लड़ा और पांच सीटें जीतीं, लेकिन बाद में अभिनेता-विजय की पार्टी TVK के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गई।

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेगी DMK-

कांग्रेस के इस कदम को डीएमके ने राजनीतिक धोखा बताया है। नाराज पार्टी ने कांग्रेस द्वारा बुलाई गई INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। डीएमके का कहना है कि वह कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगी।

Written by – Adarsh Kathane

यह भी पढ़ें- रात में शादी की परंपरा पर देवकीनंदन ठाकुर ने उठाए सवाल? बोले- रात में विवाह सनातन की परंपरा नहीं