Home » Foreign Affairs » Donald Trump junior: ट्रंप जूनियर की सीक्रेट इंडिया विजिट, क्यों पहुंच रहे हैं आगरा–उदयपुर?

Donald Trump junior: ट्रंप जूनियर की सीक्रेट इंडिया विजिट, क्यों पहुंच रहे हैं आगरा–उदयपुर?

DONALD TRUMP

Donald Trump junior: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को भारत पहुंच रहे हैं। उनका पहला पड़ाव आगरा होगा, जहां वह ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वे राजस्थान के उदयपुर जाएंगे, जहां वह एक भारतीय-अमेरिकी जोड़े की भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होंगे। यह उनका भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह फरवरी 2018 में दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता आ चुके हैं। इस बार उनके साथ 40 देशों से 126 खास मेहमान भी आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप जूनियर का निजी विमान आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

Donald Trump junior:  उदयपुर में दो दिन की शाही शादी

21 और 22 नवंबर को उदयपुर के झील पिचोला के बीच बने जग मंदिर पैलेस में शानदार शादी का आयोजन होगा। दुनिया भर में मशहूर यह वेन्यू अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज़ के लिए जाना जाता है। शादी में कई भारतीय नेताओं और बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा को लेकर अमेरिकी एजेंसी की टीम पहले से ही उदयपुर में है और वहां लगभग 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

 कहां ठहरेंगे ट्रंप जूनियर?

उदयपुर में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर द लीला पैलेस होटल में रुकेंगे। उदयपुर दुनिया के टॉप वेडिंग डेस्टिनेशंस में से एक है और यहां पहले भी प्रियंका चोपड़ा–निक जोनास, नील नितिन मुकेश, रवीना टंडन और हार्दिक पांड्या जैसे कई सितारों की शादियां और प्री-वेडिंग इवेंट हो चुके हैं। एक बार फिर उदयपुर हाई-प्रोफाइल मेहमानों और ग्लैमरस वेडिंग की वजह से सुर्खियों में है।

 

यह भी पढ़ें: Cloudfare: क्या है क्लाउडफ्लेयर ? जिसने दुनिया भर की वेबसाइटें बंद कर दी थीं