Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » NIA के DSP ईशान मेहरा की सड़क हादसे में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

NIA के DSP ईशान मेहरा की सड़क हादसे में मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

Dsp ishan: मुरादाबाद में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार एक महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंटेनर से टकराई बाइक

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में तैनात ईशान मेहरा बाइक से बाजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईशान मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई।

Dsp ishan: महिला मित्र की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Dsp ishan: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने ईशान मेहरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

मोहाली के रहने वाले थे ईशान मेहरा

Dsp ishan: बताया जा रहा है कि ईशान मेहरा पंजाब के मोहाली के रहने वाले थे। घटना की सूचना उनके परिजनों और NIA मुख्यालय को दे दी गई है। इस हादसे से सुरक्षा एजेंसियों और उनके परिचितों में शोक की लहर है।