Home » Foreign Affairs » दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड टूटने वाला है, बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा जेद्दा टावर

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड टूटने वाला है, बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा जेद्दा टावर

Dubai news: अगर अब तक आप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का नाम दुबई का बुर्ज खलीफा बताते आए हैं, तो आने वाले सालों में यह रिकॉर्ड टूटने वाला है। सऊदी अरब अब बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत बना रहा है, जिसे जेद्दा टावर कहा जाएगा।

बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा जेद्दा टावर

जेद्दा टावर की प्रस्तावित ऊंचाई 1000 मीटर यानी पूरे एक किलोमीटर होगी। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मेगाप्रोजेक्ट 2028 तक पूरा हो सकता है। तुलना करें तो दुबई का बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंचा है, ऐसे में जेद्दा टावर उससे करीब 172 मीटर ज्यादा ऊंचा होगा।
जहां बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिलें हैं, वहीं जेद्दा टावर में इससे भी ज्यादा फ्लोर होंगे।

Dubai news: 2025 में फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 2025 में दोबारा शुरू किया गया। जेद्दा टावर को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के Vision 2030 के तहत विकसित किया जा रहा है। यह टावर जेद्दा इकोनॉमिक सिटी में बनाया जा रहा है और इसे इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना माना जा रहा है।

Dubai news: अब तक 80 मंजिलें हो चुकी हैं तैयार

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेद्दा टावर की 80 मंजिलें पूरी हो चुकी हैं और निर्माण कार्य तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को 2020 तक पूरा किया जाना था। इसकी घोषणा साल 2011 में की गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। उस समय तक करीब 63 मंजिलों का निर्माण हो चुका था। अब कई सालों बाद इस प्रोजेक्ट ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

जेद्दा टावर में क्या-क्या होगा खास

Dubai news: जेद्दा टावर में, ऑफिस स्पेस, लग्जरी होटल, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स, शामिल होंगे। इतनी ऊंची इमारत में आवाजाही के लिए अत्याधुनिक और हाई-स्पीड लिफ्ट्स लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी हो।

 

यह भी पढ़ें: एक्शन सीन के दौरान घायल हुए इमरान हाशमी, चोट के बावजूद शूटिंग पर लौटे