Home » Foreign Affairs » मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, मैक्सिको सिटी और अकापुल्को में दहशत

मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, मैक्सिको सिटी और अकापुल्को में दहशत

Spread the love

Earthquake: दुनियाभर के कई देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अलग–अलग देशों में आए शक्तिशाली भूकंपों के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जिससे आम लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में अब शुक्रवार को मेक्सिको में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया।

दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में महसूस हुए झटके

भूकंप के तेज झटके दक्षिणी और मध्य मेक्सिको के कई इलाकों में महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि मेक्सिको सिटी और अकापुल्को में लोग डर के मारे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

Earthquake: कहां था भूकंप का केंद्र?

मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई। यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 28 मिनट पर आया। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दक्षिणी प्रांत गुरेरो में सैन मार्कोस शहर के पास स्थित था। यह इलाका प्रशांत तट पर बसे प्रसिद्ध अकापुल्को रिसॉर्ट के नजदीक है। भूकंप की गहराई धरती से करीब 40 किलोमीटर नीचे बताई गई है।

Earthquake: राष्ट्रपति की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रुकी

भूकंप के झटकों का असर उस समय भी देखने को मिला जब देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम नए साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। भूकंप आने के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को दोबारा शुरू किया गया। राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने गुरेरो की गवर्नर से बातचीत की है। फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

भूटान और म्यांमार में भी आए भूकंप

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, मेक्सिको से पहले भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूटान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। यह भूकंप रात 9 बजकर 52 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती से 5 किलोमीटर भीतर था। वहीं म्यांमार में भी गुरुवार को भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। म्यांमार में भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था।

 

यह भी पढ़ें: MeitY का X Corp को कड़ा नोटिस, Grok AI के दुरुपयोग पर 72 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments