Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और उनकी पत्नी Brigitte Macron एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फ्रांसीसी पत्रकार Florian Tardif की नई किताब ‘एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल’ में दावा किया गया है कि पिछले साल वियतनाम दौरे के दौरान दोनों के बीच विवाद ईरानी मूल की अभिनेत्री Golshifteh Farahani से जुड़ी कथित चैट को लेकर हुआ था।
किताब में क्या दावा किया गया?
रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों और अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी के बीच कई महीनों तक निजी बातचीत होती रही। किताब में दावा किया गया है कि मैक्रों अभिनेत्री को मैसेज भेजते थे और एक संदेश में उन्होंने कथित तौर पर लिखा था- “मुझे तुम बहुत खूबसूरत लगती हो।” हालांकि किताब में यह भी कहा गया है कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ भावनात्मक और दोस्ताना स्तर तक सीमित था।
Emmanuel Macron: वियतनाम दौरे का वीडियो फिर चर्चा में
किताब के अनुसार, मई 2025 में वियतनाम दौरे के दौरान ब्रिजित मैक्रों ने विमान में अपने पति के फोन पर अभिनेत्री का मैसेज देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान हनोई एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड हुआ वह वीडियो सामने आया था, जिसमें ब्रिजित मैक्रों अपने पति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
Emmanuel Macron: ब्रिजित और अभिनेत्री दोनों ने दावे खारिज किए
ब्रिजित मैक्रों की टीम ने किताब में किए गए दावों को पूरी तरह गलत बताया है। उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिजित कभी अपने पति का फोन चेक नहीं करतीं और यह कहानी तथ्यहीन है। दूसरी तरफ अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी भी पहले ही राष्ट्रपति मैक्रों के साथ किसी रिश्ते की खबरों को खारिज कर चुकी हैं।
मैक्रों की टीम ने पहले बताया था ‘मजाक’
जब वीडियो पहली बार सामने आया था, तब राष्ट्रपति मैक्रों की टीम ने शुरुआत में उसे फर्जी या AI से बना बताया था। बाद में कहा गया कि यह पति-पत्नी के बीच मजाक का हिस्सा था। खुद मैक्रों ने भी बयान देकर कहा था कि दोनों सिर्फ हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक कर रहे थे और इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देखा जाना चाहिए।
ट्रम्प ने भी कसा था तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी इस वीडियो को लेकर मैक्रों पर तंज कसा था। ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मैक्रों अब तक उस थप्पड़ से उबर रहे हैं। इसके जवाब में मैक्रों ने कहा था कि दुनिया को गैरजरूरी विवादों की जगह शांति और गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
24 साल बड़े उम्र के अंतर वाला रिश्ता
मैक्रों और ब्रिजित की प्रेम कहानी भी लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब मैक्रों 15 साल के छात्र थे और ब्रिजित उनकी स्कूल टीचर थीं। बाद में दोनों ने 2007 में शादी की। ब्रिजित मैक्रों से 24 साल बड़ी हैं।
यह भी पढे़ : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-A में मौका वनडे ट्राई सीरीज के लिए टीम में चयन, तिलक वर्मा होंगे कप्तान








