ENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम का वही हाल है, जो पहले दो टेस्ट मैचों में था। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हेड कोच को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी हटा दिया था। इसके बाद सात युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई, जिसमें से पांच ने तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था। लेकिन इतने बदलाव के बाद भी पाकिस्तान टीम का तीसरे टेस्ट मैच में भी वही हाल है। तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन में पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके अलावा कप्तान बाबर को आउट होते देख दर्शकों की हंसी छूट गई।
ENG vs PAK: बाबर के आउट होने पर दर्शकों की छूटी हंसी-
पाकिस्तान के स्कोरकार्ड को देखकर ऐसा लगता है कि हम कोई मोबाइल नंबर डायल कर रहे हैं। 0, 9, 3, 5, 7 यहां हैं पाकिस्तान टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों के स्कोर। सैम अयूब (0), अज़ान अवैस (9), अब्दुल्ला शफीक (3), शान मसूद (5), बाबर आज़म (7) । बाबर आज़म के आउट होने के बाद कई दर्शक उनके आउट होने के दृश्य को देखकर हंसी से पागल हो गए।
ENG vs PAK: बाबर के बोल्ड होने का वीडियो हुआ वायरल-
Josh Tongue on target 🎯
Follow every ball live 👉 https://t.co/VUdUehsgT2 pic.twitter.com/uzGWAoT65y
— England Cricket (@englandcricket) September 9, 2026
इंग्लैंड कर पाएगा पाकिस्तान को सीरीज में व्हाइटवॉश-
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे टेस्ट की बात करें तो दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इंग्लैंड पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में मात लेकर पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश कर पाएगा या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अज़ान अवैस, सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
यह भी पढ़े- कौन हैं विक्रम बत्रा? उनकी जयंती पर समझिए कि उन्हें कारगिल का हीरो क्यों कहा जाता है








