Home » मनोरंजन » कॉमेडी का डबल डोज ‘भाभीजी घर पर हैं’! TV के पॉपुलर किरदार अब फिल्म में, जानें कब और कहाँ देखें

कॉमेडी का डबल डोज ‘भाभीजी घर पर हैं’! TV के पॉपुलर किरदार अब फिल्म में, जानें कब और कहाँ देखें

ENTERTAINMENT NEWS: लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं के चहेते किरदार अब दर्शकों को फिल्मी अंदाज़ में हंसाने के लिए तैयार हैं। फिल्म भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा।

फिल्म में वही पुराने मजेदार किरदार

फिल्म की कहानी में दर्शकों को एक बार फिर विभूति नारायण मिश्रा, मनमोहन तिवारी, अंगूरी भाभी और अनीता भाभी की मजेदार नोक-झोंक देखने को मिलेगी। इन किरदारों की कॉमिक टाइमिंग और आपसी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री ही शो की पहचान रही है, जिसे अब बड़े स्तर पर फिल्म में पेश किया गया है।

ENTERTAINMENT NEWS: नए कलाकारों से बढ़ेगा कॉमेडी का डोज

फिल्म में रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे कलाकारों की एंट्री से कहानी में नए ट्विस्ट और ज्यादा मनोरंजन जुड़ गया है। साथ ही हप्पू सिंह का किरदार भी अपने खास अंदाज में दर्शकों को हंसाएगा।

निर्देशक और कलाकारों की खास प्रतिक्रिया

फिल्म के निर्देशक शशांक बाली का कहना है कि शो की मूल भावना को बनाए रखते हुए इसे बड़े स्तर पर पेश किया गया है, ताकि दर्शकों को वही पुराना मजा नए अंदाज़ में मिल सके। वहीं अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे और अनीता भाभी बनी विदिशा श्रीवास्तव ने भी फिल्म में अपने किरदार के नए रूप को लेकर उत्साह जताया। इसके अलावा विभूति के रोल में आसिफ शेख और तिवारी जी बने रोहिताश्व गौर ने फिल्म को अपने लिए खास अनुभव बताया।

ENTERTAINMENT NEWS
                                                   ENTERTAINMENT NEWS

ENTERTAINMENT NEWS: पहली बार फिल्मी रूप में दिखेगा ‘भाभीजी’ का मोहल्ला

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार दर्शक इस लोकप्रिय शो के किरदारों को फिल्मी कहानी में देखेंगे। वही मोहल्ले की मस्ती, गलतफहमियां और कॉमिक ट्विस्ट अब बड़े पैमाने पर दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

देखना न भूलें

दर्शक इस मजेदार फिल्म का लुत्फ 26 अप्रैल, रविवार को दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर उठा सकते हैं।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी का दावा: बंगाल में भाजपा को भारी समर्थन, अब जनता भरोसे के साथ कर रही मतदान