DELHI BOMB BLAST: दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट ने देशभर को हिला दिया है। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 घायल होने की पुष्टि हुई है। वहीं, बिहार में चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सीमा इलाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है, नेपाल बॉर्डर को भी 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है। सिर्फ मतदाताओं को प्रवेश की अनुमति दी गई है।लेकिन इस धमाके ने बिहार की यादों के उन काले पन्नों को भी पलट दिया है, जब 2013 में पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट हुए थे।
27 अक्टूबर 2013: गांधी मैदान में गूंजे पांच धमाके
DELHI BOMB BLAST: 27 अक्टूबर 2013, नरेंद्र मोदी की ‘हुंकार रैली’ के दिन पटना में एक के बाद एक 5 धमाकों ने सबको दहला दिया था।
पहला धमाका पटना जंक्शन पर, दूसरा उद्योग भवन में, तीसरा रीजेंट सिनेमा के पास, चौथा बापू की प्रतिमा के पास और पाँचवां गांधी मैदान में मंच से महज़ 100 मीटर दूर हुआ था। 6 लोगों की मौत हुई और 80 से अधिक घायल हुए। भीड़ में भगदड़ न मचे, इसके लिए नेताओं और पुलिस ने अफरातफरी के बीच पूरे संयम से हालात संभाले।
NIA की अब तक की सबसे पावरफुल जांचों में से एक
DELHI BOMB BLAST: जांच एजेंसी NIA ने इस केस को अपने इतिहास की सबसे ‘पावरफुल’ जांच बताया था। जांच के दौरान CFSL वैज्ञानिकों की मौजूदगी में आतंकियों से कैमरे पर बम बनवाए गए, और क्राइम सीन को हूबहू रीकंस्ट्रक्ट किया गया।आखिरकार NIA ने खुलासा किया कि प्रतिबंधित संगठन सिमी (SIMI) के आतंकियों का असली निशाना नरेंद्र मोदी ही थे। आतंकियों ने मानव बम से हमला करने की योजना बनाई थी, जिसका ट्रायल रांची के धुर्वा डैम के पास किया गया था।
रायपुर में बनी थी पटना ब्लास्ट की स्क्रिप्ट
DELHI BOMB BLAST: गया ब्लास्ट के बाद आतंकी रायपुर में जुटे और वहीं से पटना धमाकों की पूरी साजिश तैयार हुई। NIA ने हैदर अली, मुजीबुल्लाह, उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन कुरैशी समेत 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। 8 साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 2021 में फैसला सुनाया।
“वो मंजर याद कर आज भी रूह कांप जाती है”
DELHI BOMB BLAST: BJP नेता संतोष पाठक ने कहा, “गांधी मैदान की परिस्थितियां बहुत भयावह थीं। मंच पर मौजूद नेताओं ने बुद्धिमत्ता से भगदड़ नहीं मचने दी। अगर अफरा-तफरी फैल जाती, तो हजारों की जान जा सकती थी।”
अब सवाल ये, दिल्ली धमाके के पीछे भी क्या वैसी ही साजिश छिपी है?
DELHI BOMB BLAST: क्या किसी ने फिर से देश की राजधानी में 2013 जैसी डरावनी पटकथा लिखी है? जवाब आने वाले दिनों में मिलेंगे, लेकिन लाल किले के धमाके ने बिहार से लेकर दिल्ली तक सबको सिहरने पर मजबूर कर दिया है।
गौरतलब बातें:
DELHI BOMB BLAST: 1. दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल बॉर्डर सील।
2. लाल किला धमाके में 8 मौतें, 24 घायल।
3. 2013 पटना सीरियल ब्लास्ट की यादें ताज़ा।
4. NIA जांच में सिमी की बड़ी साजिश का खुलासा।
5. बिहार में चुनावी माहौल के बीच फिर बढ़ी सुरक्षा।
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: हादसा या साजिश? लाल किले के पास धमाके ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं








