Home » अंतर्राष्ट्रीय » युद्ध के बीच अचानक US दौरा! विदेश सचिव विक्रम मिसरी की यात्रा के पीछे क्या है बड़ा मकसद? जानिए विस्तार से…

युद्ध के बीच अचानक US दौरा! विदेश सचिव विक्रम मिसरी की यात्रा के पीछे क्या है बड़ा मकसद? जानिए विस्तार से…

Vikram Misri US Visit: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी मंगलवार को अमेरिका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब  दुनिया भर में तनाव बढ़ा हुआ है और संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्ष की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे हालात में यह यात्रा कूटनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

8 से 10 अप्रैल तक वॉशिंगटन में रहेंगे

विक्रम मिसरी 8 से 10 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी में रहेंगे। इस दौरान वे ‘फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशंस’की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी।

Vikram Misri US Visit: कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

दौरे के दौरान विदेश सचिव अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, खासकर मिडिल ईस्ट की स्थिति पर भी बातचीत होने की संभावना है।

जयशंकर के दौरे की कड़ी में अहम कदम

इससे पहले भारत के विदेश मंत्री जयशंकर फरवरी में अमेरिका दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। उस यात्रा में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते और रणनीतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले थे।

Vikram Misri US Visit: पहले भी कर चुके हैं महत्वपूर्ण दौरे

विक्रम मिसरी इससे पहले मई 2025 में भी वॉशिंगटन डीसी का दौरा कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए बातचीत की थी। साथ ही ‘कॉम्पैक्ट’ जैसे सहयोगी ढांचे पर भी चर्चा हुई थी।

भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूती देने पर फोकस

माना जा रहा है कि यह दौरा भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। खासतौर पर मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़े… CEC ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल जारी! राज्यसभा ने विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments