Home » स्पोर्ट्स » रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर, पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर, पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

Fifa World Cup 2026:

Fifa World Cup 2026: कुछ सपने हमेशा अधूरे रह जाते हैं। कुछ ख्वाहिशें सिर्फ ख्वाहिशें बनकर रह जाती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी कई बार नाकामयाबी ही हाथ लगती है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद वह पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए। इस हार के बाद पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई, जिससे यह साफ हो गया कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस बार भी विश्व कप चैंपियन नहीं बन पाएंगे।

Fifa World Cup 2026: रोनाल्डो बोले- “यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप है”-

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच से एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। स्पेन से मिली हार के बाद यह साफ हो गया कि रोनाल्डो अब विश्व कप के मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

Fifa World Cup 2026: फैंस की आंखें हुईं नम-

स्पेन से मिली हार ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। फैंस को टीम की हार से ज्यादा दुख इस बात का था कि यह रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप था। मैच खत्म होने के बाद कई फैंस की आंखें रोनाल्डो को देखकर नम हो गईं।

Fifa World Cup 2026: दमदार मुकाबला हुआ-

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने लगातार आक्रमण किए और शानदार डिफेंस भी किया। नतीजा यह रहा कि निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।

मिकेल मेरिनो बने जादूगर-

निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद बेंच से आए मिकेल मेरिनो स्पेन के लिए जादूगर साबित हुए। उन्होंने इंजरी टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर पुर्तगाल को बड़ा झटका दिया। हार की ओर बढ़ रही रोनाल्डो की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही।

रोनाल्डो का टूटा वर्ल्ड कप सपना, छलक पड़े आंसू-

41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। अपने शानदार करियर में लगभग हर बड़ा खिताब और व्यक्तिगत सम्मान जीतने वाले रोनाल्डो विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके। मैच खत्म होने के बाद उनकी नम आंखें उनकी निराशा और दर्द साफ बयां कर रही थीं।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने बनाए कई मौके-

मैच के तीसरे मिनट से ही स्पेन ने आक्रामक शुरुआत की। डानी ओल्मो के पास पर मिकेल ओयारजाबाल गोल करने से चूक गए। इसके बाद पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने लामिन यामाल और एलेक्स बाएना के शानदार प्रयासों को नाकाम कर दिया। पुर्तगाल ने भी जवाबी हमला किया और 41वें मिनट में नूनो मेंडेस का दमदार शॉट पेड्रो पोरो से टकराकर क्रॉसबार के ऊपर चला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं।

दूसरे हाफ में बढ़ा रोमांच, लेकिन नहीं निकला नतीजा-

ब्रेक के बाद पुर्तगाल ने तेज शुरुआत करते हुए स्पेन पर लगातार दबाव बनाया। रोनाल्डो ने भी कुछ मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 76वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडेस का शानदार शॉट साइड नेट से टकराया, जबकि डानी ओल्मो की जोरदार किक को रूबेन डियास ने ब्लॉक कर दिया। दोनों टीमों के लगातार प्रयासों के बावजूद निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो सका और मुकाबले का फैसला इंजरी टाइम में स्पेन के पक्ष में गया।

यह भी पढ़े- हापुड़ में ‘वाइब्रेंट विलेज 2026’ का आयोजन, शुद्ध खेती और स्वस्थ भोजन पर मंथन