ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक? असम सरकार भेजेगी मामला गृह मंत्रालय को

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक? असम सरकार भेजेगी मामला गृह मंत्रालय को

Gaurav Gogoi Pakistan connection: असम सरकार ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को भेजने का फैसला किया है। यह निर्णय शनिवार को हुई असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

पत्नी एलिजाबेथ का OCI/वीजा रद्द करने की मांग

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कांग्रेस सांसद की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का ओसीआई कार्ड या वीजा रद्द करने की मांग भी केंद्र सरकार से करेगी। हिमंता सरमा का आरोप है कि एलिजाबेथ की भारत में मौजूदगी देश की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Gaurav Gogoi Pakistan connection: पाकिस्तानी एजेंट से नजदीकी का आरोप

सीएम सरमा ने दावा किया कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी नागरिक और कथित एजेंट अली तौकीर शेख के संपर्क में थे। आरोप है कि एक पाकिस्तानी फर्म ने एलिजाबेथ को नौकरी दी थी और बाद में उन्हें भारत ट्रांसफर किया गया।

संवेदनशील जानकारी साझा करने का दावा

मुख्यमंत्री के अनुसार, एलिजाबेथ भारत से जुड़ी विभिन्न जानकारियां एकत्र कर अली तौकीर शेख को रिपोर्ट करती थीं और इसके बदले उन्हें भुगतान किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि अली तौकीर शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था और उसका उद्देश्य भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था।

Gaurav Gogoi Pakistan connection: गिरफ्तारी पर चुनावी राजनीति का आरोप लगने की आशंका

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता सरमा ने कहा कि अब तक कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से पूछताछ नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद होने के कारण उनके पद की गरिमा का सम्मान किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर चुनाव से पहले गिरफ्तारी की जाती है तो उन पर राजनीतिक मदद लेने का आरोप लगाया जाएगा।

केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल की जरूरत

सीएम सरमा ने बताया कि एसआईटी जांच ऐसे चरण में पहुंच गई है, जहां आगे बढ़ने के लिए केंद्र सरकार, इंटरपोल और संसद से संवेदनशील जानकारी की आवश्यकता है। इसी कारण मामला अब केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जा रहा है।

गौरव गोगोई का पलटवार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि अगर उनकी पत्नी को आईएसआई एजेंट कहा जा रहा है, तो वे खुद को भारत का रॉ एजेंट मानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ये बयान अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दे रहे हैं।

Gaurav Gogoi Pakistan connection: विवाद की पृष्ठभूमि

यह विवाद फरवरी 2025 से शुरू हुआ था, जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से कथित संबंधों का दावा किया गया। इसके बाद से मुख्यमंत्री हिमंता सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

ये भी पढ़े… मुर्शिदाबाद में ड्रग्स पर वार: हाथ बदलने से पहले 285 ग्राम हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल