Home » उत्तर प्रदेश » चंद मिनटों में गाजियाबाद में फैला काला धुआं, मेडिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद इलाके में हाहाकार

चंद मिनटों में गाजियाबाद में फैला काला धुआं, मेडिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद इलाके में हाहाकार

Ghaziabad News

​Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मोहन नगर चौराहे के पास स्थित हर्षा कंपाउंड में एक केमिकल फैक्ट्री धूं-धूं कर जल उठी। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे काफी दूर से ही देखा जा सकता था। फायर टेंडर की आधा दर्जन से अधिक गाड़िया आग बुझाने में लगी हैं।

आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया

​मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षा कंपाउंड में एएमएक्स मेडिकल सिस्टम नाम की फैक्ट्री है, जहां मेडिकल इक्विपमेंट और केमिकल से जुड़ा काम होता है। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त अचानक फैक्ट्री के बेसमेंट में आग लग गई। जब तक वहां काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, उससे पहले ही आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया। जिसे देखते हुए कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

​Ghaziabad News: आसपास की फैक्ट्रियों को बचाने का प्रयास

​एकत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावता को देखते हुए साहिबाबाद और आसपास के स्टेशनों से दमकल की सात गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं हैं। दमकलकर्मी फिलहाल आग बुझाने में जुटे हैं। लेकिन आग की भीषण लपटों पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

अभी तक ​राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर अभी सामने नहीं आई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। दमकलकर्मी फैक्ट्री के बाहर से पानी का छिड़काव कर आसपास की फैक्ट्रियों को बचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका सही कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। अधिकारी फिलहाल, पूरा ध्यान आग पर पूरी तरह काबू पाने पर लगा रहे हैं।

Report By: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… लखीमपुर में मौत का जाल बना ‘चाइनीज मांझा’, टुन्नू सिंह चौराहे पर बाल-बाल बची महिला की जान