Home » स्पोर्ट्स » Global Super League 2026: गयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने रचा इतिहास, डिफेंड किया 85 रन का लक्ष्य-

Global Super League 2026: गयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने रचा इतिहास, डिफेंड किया 85 रन का लक्ष्य-

Global Super League 2026:

Global Super League 2026: पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए गयाना अमेज़न वॉरियर्स अपने 20 ओवर में 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के स्कोरकार्ड को देखकर सभी को लग रहा था कि सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स इस मुकाबले को बड़ी आसानी से जीत जाएगी। लेकिन गयाना अमेज़न वॉरियर्स के गेंदबाज़ों ने सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। दूसरी पारी में 85 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम 79 रन पर ढेर हो गई, जिससे गयाना अमेज़न वॉरियर्स ने 6 रन से यह फाइनल मुकाबला जीत लिया।

Global Super League 2026: मैथ्यू फोर्डे के 28 रन थे अहम-

85 रन का सफल बचाव कर इतिहास रचने वाली गयाना अमेज़न वॉरियर्स एक समय 50 रन का आंकड़ा पार करने में भी असमर्थ थी। टीम के रहमानुल्लाह गुरबाज़, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड फाइनल मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में मैथ्यू फोर्डे ने 28 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत ही गयाना अमेज़न वॉरियर्स 84 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही और बाद में इस छोटे से लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया।

Global Super League 2026: नबी और प्रीटोरियस ने तोड़ी सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाज़ों की कमर-

85 रन के लक्ष्य का सफल बचाव कर टीम को जीत दिलाने में गेंदबाज़ मोहम्मद नबी और ड्वेन प्रीटोरियस ने अहम भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाज़ों ने तीन-तीन विकेट लेकर सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़कर रख दी।

दोनों टीमों का स्कोरकार्ड-

गयाना अमेज़न वॉरियर्स-

बल्लेबाज आउट रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
रहमानुल्लाह गुरबाज c & b फैबियन एलेन 8 10 1 0 80.00
जॉनसन चार्ल्स lbw पीटर सिडल 2 5 0 0 40.00
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) lbw पीटर सिडल 6 7 1 0 85.71
शिमरोन हेटमायर lbw पीटर सिडल 4 7 1 0 57.14
मोहम्मद नबी b अनिरुद्ध इमैनुएल 2 5 0 0 40.00
रोवमैन पॉवेल lbw अनिरुद्ध इमैनुएल 2 7 0 0 28.57
गुडाकेश मोती lbw अनिरुद्ध इमैनुएल 2 6 0 0 33.33
रोमारियो शेफर्ड रन आउट (हसन खान/कॉनर एस्टरहुइजन) 0 2 0 0 0.00
ड्वेन प्रिटोरियस नाबाद 17 30 1 0 56.67
मैथ्यू फोर्ड c संजय कृष्णमूर्ति b कैलम स्टो 28 23 2 2 121.74
इमरान ताहिर (कप्तान) c टिम रॉबिन्सन b करीमा गोर 11 11 2 0 100.00

कुल स्कोर: 85/10 (18.5 ओवर)

सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स-

बल्लेबाज आउट रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
टिम रॉबिन्सन c मोहम्मद हारिस b ड्वेन प्रिटोरियस 0 1 0 0 0.00
कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर) b गुडाकेश मोती 5 4 1 0 125.00
हसन खान (कप्तान) c शिमरोन हेटमायर b ड्वेन प्रिटोरियस 9 6 0 1 150.00
ओलिवर पीक lbw मोहम्मद नबी 31 28 3 1 110.71
संजय कृष्णमूर्ति c शिमरोन हेटमायर b मोहम्मद नबी 9 24 1 0 37.50
हम्माद आजम b इमरान ताहिर 1 2 0 0 50.00
करीमा गोर b इमरान ताहिर 0 1 0 0 0.00
फैबियन एलेन b ड्वेन प्रिटोरियस 6 15 0 0 40.00
अनिरुद्ध इमैनुएल lbw मोहम्मद नबी 0 4 0 0 0.00
पीटर सिडल नाबाद 13 22 0 1 59.09
कैलम स्टो रन आउट (शिमरोन हेटमायर) 1 4 0 0 25.00

कुल स्कोर: 79/10 (18.3 ओवर)

यह भी पढ़े- ‘नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान’,Gen-Z से पीएम मोदी का सीधा संवाद