Home » राष्ट्रीय » Goa Nightclub: दिल्ली कोर्ट से लूथरा भाइयों को नहीं मिली राहत, बढ़ीं मुश्किलें

Goa Nightclub: दिल्ली कोर्ट से लूथरा भाइयों को नहीं मिली राहत, बढ़ीं मुश्किलें

Goa Nightclub

Goa Nightclub: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाइयों के बीच बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब हादसे के आरोपी लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

किस लिए कोर्ट ने किया इनकार

रोहिणी कोर्ट में मंगलवार दोपहर लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि अभी किसी तरह की राहत नहीं दी जा सकती और दिल्ली पुलिस से विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए कहा। लूथरा भाई देश से बाहर होने के कारण पेश नहीं हुए।

Goa Nightclub: हादसा और अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

अरपोरा नाइटक्लब हादसे में 25 लोगों की मौत के बाद गोवा सरकार एक्शन मोड में है। कई रिपोर्ट्स में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हवाले से कहा गया कि बीच पर बनी झोपड़ी और रोमियो लेन रेस्टोरेंट अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बने थे। इसी आधार पर वागाटोर स्थित रोमियो लेन परिसर को बुलडोजर से गिरा दिया गया और क्लब को सील कर दिया गया।

घटना के बाद विदेश भागे थे आरोपी

लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर रविवार तड़के इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भाग गए थे। इसके बाद 7 दिसंबर को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। सीबीआई के इंटरपोल विंग ने थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियों से लूथरा भाइयों का लोकेशन डेटा मांगा है और ब्लू नोटिस जारी करते हुए फुकेट पुलिस को तत्काल हिरासत में लेने को कहा है।

Goa Nightclub: मैनेजर को किया गया गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी इलाके से क्लब के ऑपरेशनल मैनेजर भरत कोहली को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि भरत सौरभ लूथरा की कार चलाता था और उसके नाम पर भी कई क्लब लाइसेंस लिए गए थे। पुलिस यह जांच रही है कि क्या लाइसेंस प्रक्रियाओं में धोखाधड़ी या नियमों का उल्लंघन हुआ था।

 

ये भी पढ़ें…Bihar Politics: RJD को बड़ा झटका: जानिए नीतीश को हराने वाले किस नेता ने पार्टी छोड़ी