Home » बिज़नेस » Gold Price: भूलकर भी अभी ना खरीदे सोना-चांदी, होगा बड़ा नुकसान?

Gold Price: भूलकर भी अभी ना खरीदे सोना-चांदी, होगा बड़ा नुकसान?

gold price in india 2025
Spread the love

Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत होना और अमेरिकी फेड द्वारा अगले महीने ब्याज दर कम करने की संभावना है। मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10 बजे सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.16 प्रतिशत बढ़कर 1,22,468 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है और चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.99 प्रतिशत बढ़कर 1,50,666 रुपए प्रति किलो हो गया है।

Gold Price: एक बार फिर देखी गई तेजी

Gold Price: अक्तूबर में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अब इसमें फिर से तेजी देखी जा रही है। इसका कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था की हेल्थ को लेकर चिंताएं बढ़ना और ब्याज दरों में अगले महीने कटौती की संभावना है। मेहता इक्विटीज में कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री के मुताबिक, अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आने के कारण सोने की कीमतों में निचले स्तर से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साथ ही, शटडाउन के लंबे समय तक खींचने ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। वहीं, मांग और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी ने सोने की कीमतों में तेजी को सपोर्ट किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है।

रुकावट का स्तर औंस के बीच

कॉमेक्स पर सोना 1.32 प्रतिशत बढ़कर 4,062 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.32 प्रतिशत बढ़कर 49.26 डॉलर प्रति औंस पर है। उन्होंने आगे कि सोने के लिए सपोर्ट 3,955 डॉलर प्रति औंस से 3,920 डॉलर प्रति औंस के बीच है। वहीं, रुकावट का स्तर 4,046 डॉलर प्रति औंस से 4,065 डॉलर प्रति औंस के बीच है। मेहता के मुताबिक, चांदी के लिए सपोर्ट 47.80 डॉलर प्रति औंस से 47.45 डॉलर प्रति औंस के बीच है। रुकावट का स्तर 48.55 डॉलर प्रति औंस से 48.85 डॉलर प्रति औंस के बीच है।

ये भी पढ़े… Gold Price: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई इतनी गिरावट…

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments