Home » बिज़नेस » Gold Price : 11 दिन में सोना ₹11,000 सस्ता! रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार टूटा, चांदी भी फिसली ₹1.52 लाख

Gold Price : 11 दिन में सोना ₹11,000 सस्ता! रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार टूटा, चांदी भी फिसली ₹1.52 लाख

Gold Price :

Gold Price : सोना 11 हजार रुपए सस्ता 311 जून को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹1,562 घटकर ₹1.45 लाख रह गया। 31 मई को यही कीमत ₹1.56 लाख थी। यानी महज 11 दिनों में सोना करीब ₹11,000 सस्ता हो गया है।

रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार नीचे आया सोना

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.33 लाख थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद बाजार में लगातार बिकवाली देखने को मिली और अब सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹31 हजार नीचे आ चुका है।

Gold Price : चांदी में मामूली तेजी, लेकिन हाई से अब भी बहुत दूर

जहां सोने में गिरावट आई, वहीं चांदी की कीमत में 11 जून को ₹257 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ 1 किलो चांदी का भाव ₹2.33 लाख पर पहुंच गया। हालांकि, यह अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है।

Gold Price : 133 दिनों में चांदी ₹1.52 लाख सस्ती

31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव ₹2.30 लाख प्रति किलो था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर ₹3.86 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद आई तेज गिरावट के चलते 133 दिनों में चांदी करीब ₹1.52 लाख सस्ती हो चुकी है।

क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

1. निवेशकों का झुकाव ‘कैश’ की ओर

आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है और इनके दाम बढ़ते हैं। लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इस बार कई निवेशक अपनी होल्डिंग बेचकर नकदी जुटा रहे हैं। अनिश्चित माहौल में वे लिक्विड फंड अपने पास रखना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं।

2. रिकॉर्ड स्तर पर हुई प्रॉफिट बुकिंग

जनवरी में सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। ऊंचे भाव का फायदा उठाने के लिए बड़े निवेशकों और फंड्स ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। बाजार में सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना और दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए।

आगे क्या रहेगा रुख?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों की दिशा और भू-राजनीतिक घटनाक्रम आने वाले दिनों में सोने-चांदी की चाल तय करेंगे। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े: खाड़ी इलाकों में भारतीय क्रूज़ो पर लगातार हमले की खबरें उफान पर , विदेश मंत्री ने हमलों को बताया बेहद चिंताजनक